गया। बिहार के गया जिले से एक पुलिस अधिकारी की शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे महकमे को हैरानी में डाल दिया है। वीडियो में थाना प्रभारी मुकेश कुमार को बार बालाओं के साथ मंच पर ठुमके लगाते देखा जा सकता है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है।
वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना किस कार्यक्रम की है और वीडियो में नजर आ रहे अन्य लोग कौन हैं।
इस मामले को लेकर आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। आला अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि वीडियो में दिख रहे पुलिस अधिकारी ने अपने पद और जिम्मेदारी की मर्यादा का उल्लंघन किस हद तक किया।
यह घटना एक बार फिर से पुलिस विभाग की छवि और अनुशासन पर सवाल खड़े कर रही है।