पलपल इंडिया प्रतिनिधि। टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल आज भी पुरानी कीमत में रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। अगर आप बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो हम आपको एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको पूरे साल के लिए टेंशन फ्री रख सकता है। कंपनी के पोर्टफोलियो में 70 दिन, 150 दिन,160 दिन, 180 दिन, 336 दिन, 365 दिन वैलिडिटी जैसे कई सारे धांसू प्लान्स मौजूद हैं। आप अपने बजट और जरूरत के मुताबिक कोई भी प्लान चुन सकते हैं।
अगर आप बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो हम आपको कंपनी का 365 दिन तक चलने वाला सबसे किफायती प्लान बताने जा रहे हैं। इस रिचार्ज प्लान की कीमत सिर्फ 1198 रुपये है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को पूरे 12 महीने यानी 365 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रही है।
बीएसएनएल के इस सस्ते रिचार्ज प्लान की बात करें तो इसमें कंपनी ग्राहकों को सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क के लिए कुल 300 मिनट ऑफर कर रही है। अगर आप इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करते हैं तो इसकी भी सुविधा आपको मिलती है। आप इस रिचार्ज प्लान के साथ हर महीने कुल 3GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही हर महीने कंपनी कुल 30 फ्री एसएमएस भी देती है। अगर आप सबसे कम कीमत में पूरे साल के लिए रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बीएसएनएल का यह प्लान सबसे बेस्ट ऑप्शन है।