गाजियाबाद: डेयरी संचालक का प्राइवेट पार्ट काटकर ले गए बदमाश

By: PalPal India News
March 3, 2025

गाजियाबाद। बम्हेटा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 28 फरवरी की रात चार बदमाशों ने मिलकर एक डेयरी संचालक संजय यादव (48 वर्ष) का प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसे अपने साथ ले गए। पीड़ित के भांजे जितेंद्र का आरोप है कि इस वारदात को एक किन्नर गुरु के इशारे पर अंजाम दिया गया। संजय यादव रात करीब 11 बजे अपनी डेयरी में अकेले सो रहे थे, जब चार युवक वहां पहुंचे। उन्होंने पहले संजय को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया, फिर उनका प्राइवेट पार्ट काटकर फरार हो गए। हमलावरों ने किसी “पारो गुरु” नामक व्यक्ति को फोन कर बताया कि काम पूरा हो गया है। होश में आने पर घायल संजय ने अपने भांजे जितेंद्र को फोन कर घटना की जानकारी दी।

गंभीर रूप से घायल संजय यादव को पहले मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर मेरठ के अजय अस्पताल में शिफ्ट किया गया। जितेंद्र ने आरोप लगाया कि वेव सिटी पुलिस ने तीन दिन तक उनकी शिकायत दर्ज नहीं की, जिसके बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई।

इस वारदात को पिछले साल मानसरोवर पार्क कॉलोनी में हुए महेंद्र हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि संजय यादव महेंद्र के करीबी दोस्त थे। यह घटना इलाके में दहशत का माहौल बना रही है, वहीं पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि मामले की जांच में तेजी आएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *