शिर्डी. दुनियाभर में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक श्री साईं बाबा संस्थान, शिर्डी ने साईं भक्तों के लिए एक नई पहल शुरू की है। अब श्रद्धालु यदि दान करते हैं तो उन्हें उनकी दान राशि के अनुरूप विशेष सुविधाएं, सेवा और सम्मान प्रदान किए जाएंगे। संस्थान की समिति ने इस संशोधित दान नीति को मंजूरी दे दी है। संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने जानकारी दी कि इस नई योजना का उद्देश्य साईं भक्तों को व्यवस्थित, गरिमामयी और सम्मानपूर्वक सेवा प्रदान करना है। इसके तहत भक्तों को आरती पास, दर्शन की विशेष सुविधा, प्रसाद, पूजा कूपन, साईं साहित्य और सन्मानचिन्ह जैसे तोहफे मिलेंगे। बड़े दानदाताओं को आजीवन वीवीआईपी दर्शन और साईं बाबा को वस्त्र अर्पण करने का विशेष अवसर भी प्राप्त होगा।
🔸 ₹10,000 – ₹24,999 तक के दान पर:
5 लोगों के लिए एक बार का आरती पास
5 उदी प्रसाद पैकेट
1 लड्डू प्रसाद पैकेट
🔸 ₹25,000 – ₹50,000 तक के दान पर:
दो बार के लिए आरती या दर्शन पास
3D पॉकेट फोटो
5 उदी प्रसाद पैकेट
1 साईं सच्चरित्र
2 लड्डू प्रसाद पैकेट
🔸 ₹50,001 – ₹99,999 तक के दान पर:
2 वीवीआईपी आरती पास
सम्मान चिन्ह
5 उदी प्रसाद पैकेट
साईं सच्चरित्र
2 लड्डू प्रसाद पैकेट
🔸 ₹1 लाख – ₹9.99 लाख तक के दान पर:
पहले वर्ष में 2 और उसके बाद हर साल 1 वीवीआईपी पास
साल में एक बार नि:शुल्क दर्शन
शॉल से सम्मान
3D फोटो
पूजा कूपन, भोजन पास
साईं बाबा को वस्त्र और प्रसाद अर्पण
🔸 ₹10 लाख – ₹50 लाख तक के दान पर:
हर वर्ष 2 वीवीआईपी आरती पास
एक बार प्रोटोकॉल दर्शन का अवसर
साईं बाबा को वस्त्र अर्पण
वस्त्र भेंट, साईं मूर्ति
पूजा कूपन और भोजन पास
🔸 ₹50 लाख से अधिक के दान पर:
जीवनभर हर वर्ष 3 वीवीआईपी आरती पास
2 प्रोटोकॉल दर्शन पास
वस्त्र अर्पण और भेंट
साईं मूर्ति, सम्मान चिन्ह
भोजन पास
गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि इस योजना के पीछे उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं का स्वागत अधिक सुसंस्कृत और सम्मानजनक तरीके से किया जा सके। इच्छुक भक्तजन इस योजना की विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।