पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सरकार ने देश के युवाओं के स्किल को डेवलप करने के लिए AI बेस्ड नया MY Bharat 2.0 पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव के तरह लॉन्च किया गया है। इसमें AI बेस्ड कई फीचर्स मिलेंगे।
करोड़ों युवाओं के लिए सरकार ने नया MY Bharat 2.0 पोर्टल लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म को केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव के तौर पर डेवलप किया गया है। यह प्लेटफॉर्म युवाओं को टेक्नोलॉजी फर्स्ट अप्रोच रखते हुए सशक्त बनाएगा। इसके लिए युवा मामलों और डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के बीच MoU साइन किया गया है। डिजिटल इंडिया ने अपने आधिकारिक X हैंडल से MY Bharat 2.0 पोर्टल की जानकारी शेयर की है।
यह एक राष्ट्रीय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो युवाओं की कुशलता को निखारने का काम करेगा। पहले इसे MY Bharat के नाम से लॉन्च किया गया था, जिसे अब अपग्रेड कर दिया गया है। यह प्लेटफॉर्म सरकार और देश के करोड़ों युवाओं के बीच स्किल डेवलपमेंट, कम्युनिटी इंगेजमेंट आदि के गैप को भरने का काम करेगा। इस प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाने के लिए इसे AI के जरिए इंटिग्रेट किया गया है। यही नहीं, इसमें युवाओं को रियल टाइम इंटरेक्शन करने के लिए भी टूल मिलेगा, जो उन्हें अपनी स्किल को बेहतर बनाने के लिए सिखाएगा।