रोहतक: बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर हरियाणा सरकार से राहत मिली है। राम रहीम को 13वीं बार 21 दिनों की फरलो दी गई है, जिसके बाद वह सुनारिया जेल से बाहर आ चुका है।
इससे पहले भी राम रहीम को जनवरी में 30 दिनों की पैरोल दी गई थी। वहीं पिछले साल 5 अक्टूबर को हरियाणा में होने वाले मतदान से ठीक चार दिन पहले उसे 20 दिन की पैरोल भी मिली थी। लगातार मिल रही फरलो और पैरोल पर सरकार की मंशा पर सवाल उठते रहे हैं।
राम रहीम इस समय रोहतक की उच्च सुरक्षा वाली सुनारिया जेल में सजा काट रहा है, जो कि चंडीगढ़ से करीब 250 किलोमीटर दूर स्थित है। गौरतलब है कि अगस्त 2017 में सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के दोषी ठहराते हुए उसे 20 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह जेल में बंद है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उसे कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है।