10 हजार की शर्त जितने के लिए पी थी 5 बोटल शराब, इलाज के दौरान मौत, 8 दिन पहले ही बना था पिता

By: PalPal India News
May 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिकर्नाटक के बेंगलुरू में 21 साल के एक युवक 10 हजार रुपये की शर्त के लिए अपनी जान से हाथ धो बैठा। कार्तिक ने शर्त के अनुसार पांच बोतल शराब बिना पानी मिलाए पी ली थी। ऐसे में वह शर्त तो जीत गया, लेकिन बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। कार्तिक की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी और वह आठ दिन पहले ही पिता बना था।

जानकरी के अनुसार मृतक कार्तिक ने अपने दोस्तों के सामने दावा किया था कि वह पांच बोतल शराब बिना पानी मिलाए पी सकता है। ऐसे में उसके दोस्तों ने कहा था कि ऐसा करने पर उसे 10 हजार रुपये मिलेंगे। कार्तिक ने शर्त के अनुसार बिना पानी मिलाए पांच बोतल शराब पी ली और शर्त जीत गया, लेकिन शराब पीने के थोड़ी देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। कार्तिक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज

वेंकट रेड्डी और सुब्रमणि समेत छह लोगों के खिलाफ नांगली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर साल शराब पीने से लगभग 2.6 मिलियन लोग मरते हैं, जो वैश्विक मृत्यु का 4.7 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *