पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बिहार के लखीसराय जिले में पत्नी ने अपने पति पर बड़े गंभीर आरोप लगाये है। यहां शिक्षा विभाग में BPM पद पर पोस्टेड एक हिंदू महिला ने अपने मुस्लिम पति पर यौन शोषण समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी पति भी शिक्षा विभाग के स्थापना शाखा में डिपटेशन में प्रतिनियुक्ति लिपिक है।
महिला ने अपने पति पर शारीरिक एवं यौन शोषण करने, गौमांस खाने, नमाज पढ़ने और मुस्लिम धर्म के हिसाब से चलने का दबाव देने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया वह हिन्दू है और उसका मुस्लिम पति उसके ऊपर मुस्लिम धर्म के हिसाब से चलने का प्रेशर बनाता है। महिला ने कहा की पति कहता है की वह उसके दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया तो पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला का ये भी आरोप है कि उसका पति उसके साथ तो मारपीट करता ही है, वह बच्चे को भी पीटता है। महिला ने इन्हीं आरोपों के साथ FIR दर्ज करवाई है।
दरअसल इस कपल की शादी 7 मार्च 2014 को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। ये निकाह जामा मस्जिद समस्तीपुर के काजी मो नसीम अहमद ने 5 गवाहों की उपस्थिति में कराया था। निकाह के दौरान गवाहों में मो नदीम, मो सोनू सहित अन्य पांच लोगों के हस्ताक्षर दर्ज हैं। वर्तमान में इस कपल के एक 9 साल का बेटा भी है।
आरोपी पति का कहना है कि वह महिला के साथ सालों तक पति-पत्नी की तरह रहे। महिला की रजामंदी से 7 मार्च 2014 को निकाह हुआ। लेकिन कुछ सालों से पत्नी, मेरी पैतृक संपत्ति और मेरे द्वारा बनाई गई संपत्ति को अपने नाम लिखने का प्रेशर बना रही थी। जब मैंने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो पत्नी ने शारीरिक एवं यौन शोषण का झूठा मुकदमा करा दिया। आरोपी पति का कहना है कि उसे पुलिस पर पूरा भरोसा है और जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर ये आरोप लगाया कि वह उसके 9 साल के बेटे की हत्या करवा सकती है क्योंकि वह ऑफिस के ही एक अन्य स्टाफ के संपर्क में है।