प्रॉपर्टी डीलर ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली

By: PalPal India News
April 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिगाजियाबाद से आत्महत्या की वारदात सामने आई है। जहाँ एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना के बाद पुरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

दरअसल घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र के सिहानी इलाके की है। एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली। जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी डीलर कैंसर से पीड़ित था। उसके पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। सिहानी में रहने वाले 46 साल के प्रॉपर्टी डीलर कुलदीप त्यागी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर अपनी पत्नी नीशू त्यागी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिवार के बाकी लोग ऊपर के कमरे में थे।

इस वजह से ले ली जान

गोली की आवाज सुनकर जबतक परिवार के लोग नीचे आते तबतक दोनों की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मृतक प्रॉपर्टी डीलर कैंसर की बीमारी से पीड़ित है जिसका उसके घरवालों को पता नहीं है। वह नहीं चाहता कि उसके  इलाज पर पैसे खर्च हों, इसलिए वह  ख़ुद की और पत्नी की जान ले रहा है। पुलिस फिलहाल सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *