पलपल इंडिया प्रतिनिधि। यूपी के फतेहपुर से एक ऐसी हत्या का मामला सामने आया है। जिसे सुनने के बाद आपकी भी रूह काँप जायगी यहां एक महिला की इतनी बेरहमी से हत्या की गई है, जिसे सुनकर भी लोगों की रूह कांप जाए। 25 साल के एक युवक ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया है।
फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के दमहा नाले के पास एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जांच में सामने आया है कि महिला के मुंह पर हमला किया गया और फिर उसके गुप्तांग में हाथ डालकर बेरहमी से मांसपेशियां बाहर निकाली गईं। जिससे महिला की मौत हो गई। इस हत्याकांड को गांव के ही एक युवक ने अंजाम दिया। आरोपी युवक की पहचान 25 साल के सर्वेश निषाद के रूप में हुई है।
जिले के किसनपुर थाने के एकडला गांव निवासी आरोपी युवक सर्वेश निषाद को शक था कि उसके पिता की मौत इसी महिला द्वारा जहर देने से हुई थी। इसी संदेह और बदले की भावना में उसने महिला को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी और महिला ने पहले बाजार से सब्जी और शराब खरीदी। दोनों ने पहले घर में और फिर पास की झाड़ियों में बैठकर शराब पी। जब महिला नशे की हालत में बेसुध हो गई, तो युवक ने उसके मुंह पर जोरदार वार किया और फिर उसके गुप्तांगों में हाथ डालकर अंदर की मांसपेशियों को नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला का शव दमहा नाले के पास झाड़ियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं मृत महिला नीतू के ससुर राम कृपाल ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। छोटे बेटे इन्द्रसेन की पत्नी नीतू को गांव का ही रहने वाला सर्वेश कल शाम घर से सब्जी लेने के लिए बुलाकर ले गया और सुबह आकर उसने ही जानकारी दी कि नीतू का शव दमहा नाले में पड़ा है। बेटा इन्द्रसेन विकलांग है और भट्ठे में मजदूरी करता है।