मध्य प्रदेश के कई जिलों में लू की चेतावनी,कई शहरों में 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा तापमान

By: PalPal India News
April 24, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बरकरार हैं और कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर का चूका है। ऐसे में सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में सर्वाधिक 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी में अभी तीन-चार दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की संभावना है भी जताई गई है। रतलाम एवं छिंदवाड़ा में लू का प्रभाव अभी से ही जारी है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन-चार दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान कुछ और शहरों में भी लू चल सकती है। बुरहानपुर, खंडवा, रतलाम, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा जिलों में लू चल सकती है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन चार दिनों तक बना रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *