मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने भोपाल समेत अन्य कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। इस वजह से मध्य प्रदेश में एक बार फिर अच्छी बारिश का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश के 26 जिलों जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौंरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, हरदा, नर्मदापुरम और बैतूल में बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग में बुधवार को भी कई जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, रीवा, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर और पांढुर्णा जिले शामिल हैं। राजधानी भोपाल में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।