हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, शिमला-राजगढ़ में पांच की मौत

By: PalPal India News
September 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पूरे प्रदेश में आपदा से भारी नुकसान,पिछली रात से हो रही बारिश के कारण शिमला में चार और राजगढ़ में एक की मौत,2023 के मुकाबले इस बार मौत का आंकड़ा कम,चम्बा में सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी,विपक्ष इस आपदा की घड़ी में भी सेक रहा राजनीतिक रोटियां-सीएम सुक्खू चंबा आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर शिमला लौटे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से भारी तबाही मची है।

पिछली रात से हो रही बारिश के कारण शिमला में चार और सिरमौर के राजगढ़ में एक व्यक्ति की मौत हुई है आपदा में पेयजल योजनाओं, सड़कों और विद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि 2023 की तुलना में इस बार मौत का आंकड़ा कम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा में सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से आज सुबह सैटेलाइट फोन पर उनकी बातचीत हुई। बारिश के कारण मृतकों के शव उठाने में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन जैसे ही बारिश से राहत मिलेगी, युद्धस्तर पर राहत और पुनर्वास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

राजस्व मंत्री बीते चार दिन से चंबा में डटे हुए हैं और हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर आपदा की इस घड़ी में भी राजनीतिक रोटियां सेकने का आरोप लगाया और केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग की।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों के हित में वह विपक्ष के साथ मिलकर केंद्र सरकार के पास जाने को तैयार हैं।

One response to “हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, शिमला-राजगढ़ में पांच की मौत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *