हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक Hero Splendor+ का नया अपडेटेड मॉडल पेश किया है। इस बार कंपनी ने बाइक में कुछ अहम बदलाव किए हैं ताकि यह मौजूदा दौर की जरूरतों और स्टाइल के हिसाब से बेहतर साबित हो सके।
हालांकि इसका ओवरऑल डिज़ाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें नए बॉडी ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे नया और आकर्षक लुक देते हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने इसका एक खास वर्जन “01 Edition” भी लॉन्च किया है, जो इस बात का प्रतीक है कि यह दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है।
Splendor+ की लोकप्रियता Hero Splendor न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली दोपहिया गाड़ियों में शुमार है। अब तक इसके 4 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स बिक चुके हैं। यह बाइक 1990 के दशक की शुरुआत से बाजार में मौजूद है और तीन दशकों से अधिक समय से अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
इंजन और परफॉर्मेंस नई Splendor+ अब OBD2B कम्प्लायंट इंजन के साथ आती है, जो BS6 फेज 2 एमिशन नॉर्म्स को फॉलो करता है। ये नियम 1 अप्रैल 2025 से लागू हुए हैं। बाइक में वही पुराना भरोसेमंद 97.2cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
मुख्य फीचर्स
LED हेडलैंप और DRL
फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
स्मार्टफोन अलर्ट्स
फ्रंट डिस्क ब्रेक (सिर्फ Xtec वेरिएंट में)
Splendor+ के वैरिएंट्स और कीमतें (एक्स-शोरूम)
Splendor+ Drum Brake: ₹78,926
Splendor+ i3S: ₹80,176
Splendor+ i3S Black & Accent: ₹80,176
Splendor+ Xtec Drum Brake: ₹82,751
Splendor+ Xtec Disc Brake: ₹86,051
कंपनी का दावा है कि Splendor+ अब केवल भरोसे का प्रतीक ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी किसी आधुनिक बाइक से कम नहीं है।