तेज रफ्तार कार का कहर, चाय पी रहे 12 लोगों के ऊपर चढ़ा दी गाड़ी, चालक गिरफ्तार

By: PalPal India News
June 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमहाराष्ट्र के पुणे में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक कार सवार ने 12 लोगों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक चाय की टपरी पर खड़े होकर चाय पी रहे थे, तभी कार सवार ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ दी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया दगया है। वहीं स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया, जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक कार सवार नशे में था। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

चाय पी रहे लोगों पर चढ़ाई कार

पूरा मामला, पुणे के सदाशिव पेठ इलाके का बताया जा रहा है। यहां 31 मई की शाम को नशे की हालत में कार चालक ने चाय की टपरी के पास खड़े एमपीएससी के कुछ विद्यार्थियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। वहीं कुछ अन्य को गंभीर चोटें भी आई हैं। यहां सदाशिव पेठ में भावे हाई स्कूल के पास यह घटना करीब 5:45 बजे हुई। सभी घायल एमपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र थे। इनमें से चार को फ्रैक्चर के कारण संचेती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शेष घायलों को पास के योगेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने कार चालक जयराम शिवाजी मुले (27) को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल वह विश्रामबाग पुलिस की हिरासत में है। बताया जा रहा है कि वह नशे में था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *