संभल की शाही जामा मस्जिद में हिंदू अनुष्ठान, पुलिस ने तीन युवकों को लिया हिरासत में

By: PalPal India News
April 4, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। संभल की शाही जामा मस्जिद में हिंदू अनुष्ठान करने का मामला सामने आया है। दिल्ली आए तीन लोग मस्जिद में हिंदू अनुष्ठान करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।

यूपी के संभल जिले में मौजूद शाही जामा मस्जिद पहुंचे कुछ लोगों ने हिंदू अनुष्ठान करने का प्रयास किया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। ये सभी लोग दिल्ली से आए थे। संभल पहुंचने के बाद ये लोग यहां की शाही जामा मस्जिद में पूजा और हिंदू अनुष्ठान का प्रयास करने लगे। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में ले लिया।

जानकारी अनुसार  तीन व्यक्ति कार से आए थे और उन्हें विवादित स्थल के पास हिरासत में ले लिया गया। उन्हें पुलिस थाने ले जाया गया है और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हें भविष्य में संभल में प्रवेश न करने की चेतावनी भी दी जाएगी।’’

आरोपी आये थे मंदिर में हवन करने

पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों में से एक सनातन सिंह ने दावा किया, ‘‘हम विष्णु हरिहर मंदिर में हवन और यज्ञ करने दिल्ली से आए थे, लेकिन पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया। अगर वहां नमाज अदा की जा सकती है, तो हम पूजा क्यों नहीं कर सकते?’’ अन्य आरोपी वीर सिंह यादव ने कहा, ‘‘हम संभल की मस्जिद में अनुष्ठान करने आए थे, लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया।’’ हिरासत में लिए गए अनिल सिंह ने कहा, ‘‘जब हमें हिरासत में लिया गया, तब हम हरिहर मंदिर में हवन के लिए गए थे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *