पलपल इंडिया प्रतिनिधि। देश में आज धूम धाम से रंग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के इंदौर में आज रंगपंचमी पर ऐतिहासिक गेर निकाली गई। टैंकरों से रंग और पानी की बोछार कई फीट ऊपर तक की जाएगी।वहीं तोपों से गुलाल उड़ाया जाएगा। राजवाड़ा क्षेत्र में टोरी कार्नर से सुबह 10.30 बजे से गेर निकलने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। इस आयोजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। करीब तीन किलोमीटर लंबे गेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव और कई NRIs शिरकत करेंगे। गेर देखने के लिए 370 छतों की ऑनलाइन बुकिंग हुई है। पूरे गेर मार्ग को कानून-व्यवस्था की दृष्टि से नौ सेक्टरों में विभाजित कर अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। इन सेक्टरों की जवाबदारी एसडीएम को सौंपी गई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोशन राय संपूर्ण कानून व्यवस्था के समन्व्यक हैं।
राजावाड़ा क्षेत्र में आज सुबह 10:30 बजे से गेर निकाली गई। उम्मीद जताई जा रही है कि गेर देखने के लिए लाखों लोग जमा होंगे। राज्य ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
राजवाड़ा क्षेत्र के टोरी कॉर्नर से सुबह 10:30 बजे गेर निकाली गई। गेर को देखने के लिए हुरियारों की टोलियों राजवाड़ा पहुंचेंगी। राधा कृष्ण फाग यात्रा, संगम कार्नर गेर, टोरी कार्नर गेर, रसिया कार्नर और मारल क्लब की गेर निकलती है।रसिया कार्नर की गेर इस बार नहीं निकलेगी।
इंदौर में गेर की परंपरा होलकर राजवंश के समय से चली आ रही है। इस दिन होलकर राजवंश के लोग आम जनता के साथ होली खेलने निकलते थे। होलकरों ने समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर त्योहार मनाने के उद्देश्य से ये परंपरा शुरू की थी। गेर में टैंकरों से रंग और पानी की बौछार की जाती है। वहीं, तोपों से गुलाल उड़ाया जाता है।