पलपल इंडिया प्रतिनिधि। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा है कि अपने राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजें। अमित शाह ने साफ किया है कि हर राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें उनके देश वापस भेजा जाना चाहिए। सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री शाह ने शुक्रवार को सभी मुख्यमंत्रियों बात की और उन्हें अपने-अपने राज्यों में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेज दिया जाए।
पहलगाम में पाकिस्तान प्रयोजित आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के सभी प्रकार के वीजा को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया गया है। शाह ने मुख्यमंत्रियों से लोगों की शीघ्र पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को भी कहा है।
पत्र में कहा गया है, “इन बदलावों में जनसंख्या में महत्वपूर्ण बदलाव, स्वच्छ ऊर्जा के विकास में तेजी लाने की आवश्यकता और संधि के तहत जल बंटवारे में अन्य बदलाव शामिल हैं।” जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह कदम 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन मैदान में पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के बाद उठाया गया है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।