हनी सिंह और मशहूर पंजाबी गायक करण औजला की बढ़ी मुश्किलें, पंजाब महिला आयोग ने आपत्तिजनक गानों पर लिया एक्शन

By: PalPal India News
August 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पंजाब राज्य महिला आयोग ने मशहूर पंजाबी गायक करण औजला और यो यो हनी सिंह के आपत्तिजनक गीतों के बोलों पर चिंता जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला आयोग ने पंजाब के (डीजीपी) से औपचारिक रूप से संपर्क किया है और कथित तौर पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले दो गीतों की जांच करने को कहा है।

महिला आयोग ने डीजीपी को लिखा पत्र

पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने डीजीपी को दो पत्र लिखे हैं। पहले पत्र में कहा गया है कि यो यो हनी सिंह का गाना ‘मिलियनेयर’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। उन्होंने गाने में महिलाओं के प्रति बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। दूसरे पत्र में आयोग ने करण औजला के गाने ‘एमएम गबरू’ का ज़िक्र किया। आयोग ने कहा कि यह गाना सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है। इसमें महिलाओं के लिए अनुचित शब्दावली का भी इस्तेमाल किया गया है, जो पूरी तरह से आपत्तिजनक है। पंजाब राज्य महिला आयोग ने गीतों में महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई है। गीतों में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणियों को लेकर राज्य महिला आयोग स्वतः संज्ञान लिया है और सख्त रुख अपनाया है। महिला आयोग ने दोनों गायकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। पंजाब के डीजीपी को इस मामले की सीनियर अधिकारी से जांच करवा कर 11 अगस्त को सीनियर अधिकारी और करण औजला को पेश होने का आदेश दिया है।

वहीं, पंजाबी गायक और रैपर हनी सिंह के गीत मिलेनियम को लेकर भी विवाद है। हनी सिंह के खिलाफ भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पंजाब राज्य महिला आयोग ने डीजीपी को लिखी चिट्ठी और इस मामले की भी सीनियर अधिकारी से जांच करवाकर 11 अगस्त को पंजाब पुलिस के अधिकारी और हनी सिंह को पेश होने के आदेश दिया है। दोनों सिंगरों को 11 अगस्त को सुबह 11:30 बजे महिला आयोग के समक्ष होने का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *