पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गुजरात के साबरकांठा में 2 बाइकों के बीच टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा गुजरात-राजस्थान सीमा के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर की वजह से हुआ।
दरअसल यह हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे जिले के पोशिना तालुका के एक आदिवासी बहुल क्षेत्र में हुआ। अधिकारी ने कहा, ‘दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।’ यह दुर्घटना गुजरात-राजस्थान सीमा पर एक गांव के पास हुई। हादसे में जान गंवाने वाले लोग साबरकांठा और बनासकांठा जिलों के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिल विपरीत दिशाओं से आ रही थीं। फिलहाल शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।