Accident: मध्यप्रदेश में भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ जिसमें एक भाजपा नेता के भाई की मौत हो गई। वहीँ हादसे में आधा दर्जन अन्य लोग घायल हो गए जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रदेश के खंडवा में रविवार देर रात यह हादसा हुआ जहां एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। एक कार सवार की मौत हो गई जोकि बीजेपी के स्थानीय नेता के भाई थे। घायलों का खंडवा, इंदौर और खरगोन के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया, डंपर चालक फरार है।
खंडवा जिले के पंधाना में रात करीब 11 बजे गलत दिशा में चल रहे डंपर ने टवेरा गाड़ी को टक्कर मारी। इससे कार सवार रविराज सिंह तोमर की मौत हो गई। वे आभापुरी के निवासी थे। रविराज के भाई कृष्णराज सिंह तोमर खरगोन के बीजेपी नेता हैं। टवेरा में सवार 6 अन्य लोग भी बुरी तरह घायल हो गए।

टवेरा को डंपर ने टक्कर मारी, करीब 40 फीट तक घसीटा, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रविराज सिंह तोमर की मौके पर ही मौत हो गई थी।
चंद्रपाल सिंह तोमर की हालत बेहद गंभीर है। उनकी एक आंख बाहर निकल गई और पैर टूट गए। उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। बाकी घायलों में शैलेंद्र सिंह तोमर, गोपाल सिंह, रविंद्र सिंह राजावत, हर्षराज सिंह, राजपाल सिंह तोमर का इलाज खंडवा और खरगोन में चल रहा है। बता दें, हादसे के समय ये सभी युवक खंडवा में करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर की रैली से लौट रहे थे।

यह सभी युवक करणी सेना से जुड़े थे और खरगोन के आभापुरी गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, वे रविवार को खंडवा में हुई पथ अधिकार यात्रा में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा रात करीब 11 बजे पंधाना थाना क्षेत्र के खारवां गांव के पास हुआ।
एक घायल चंद्रपाल सिंह तोमर की दुर्घटना में एक आंख बाहर निकल गई। शेलेंद्र सिंह तोमर, गोपाल सिंह, रविंद्र सिंह राजावत, हर्षराज सिंह, राजपाल सिंह तोमर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये सभी करणी सेना से जुड़े हैं और खंडवा रैली में शामिल होकर लौट रहे थे। दुर्घटना में टवेरा सवार रविराज सिंह तोमर निवासी आभापुरी की मौत हो गई। ये खरगोन भाजपा नेता कृष्णराज सिंह तोमर के भाई है। वहीं साथी युवक चंद्रपालसिंह तोमर को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। अन्य घायलों में शेलेंद्र सिंह तोमर, गोपाल सिंह, रविंद्र सिंह राजावत, हर्षराज सिंह, राजपाल सिंह तोमर, चंद्रपाल सिंह तोमर शामिल हैं।

सभी घायलों का खंडवा व खरगोन में उपचार चल रहा है। हादसा इतना भयावह था कि टवेरा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है। पंधाना थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा ने बताया कि दुर्घटना एक की मौत और सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने डंपर ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल खंडवा भेजा गया है।
[…] इन परियोजनाओं और अभियानों के लिए मध्यप्रदेश और देशवासियों को बधाई देता […]
[…] से बात करना शुरू कर दिया. जब उन्होंने पुलिसकर्मी को मना किया तो वह भड़क गया और उसने पास […]