प्राइवेट यात्री बस, एसटी बस और बोलेरो का भीषण एक्सीडेंट,भयानक हादसे में 5 लोगों की मौत 24 से ज्यादा लोग घायल

By: PalPal India News
April 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया जहाँ प्राइवेट यात्री बस, एसटी बस और बोलेरो का भीषण एक्सीडेंट हुआ है। इस भयानक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

आपको बता दे महाराष्ट्र के बुलढाणा में बुधवार सुबह प्राइवेट यात्री बस, एसटी बस और बोलेरो का भीषण एक्सीडेंट हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक बस और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घायलों का इलाज खामगांव के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इस दुर्घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

बस में फंसा ड्राइवर

खामगांव-शेगांव राजमार्ग पर सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो कार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस से टकरा गई। इसके तुरंत बाद एक प्राइवेट बस ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी। प्राइवेट बस के आगे के केबिन को भारी नुकसान हुआ है। क्षतिग्रस्त हिस्से से चालक को निकालने के प्रयास जारी हैं। हादसा इतना भीषण था कि तीनों वाहन चकनाचूर हो गए। फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *