लालबाग चा राजा पंडाल के पास भीषण कार एक्सीडेंट, 2 साल की बच्ची की मौत

By: PalPal India News
September 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मुंबई के लालबाग चा राजा पंडाल के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस एक्सीडेंट में 2 साल की बच्ची की मौत हो गई और 11 साल का एक लड़का घायल हो गया।

क्या है पूरा मामला?

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के लालबाग इलाके से आज सुबह प्रसिद्ध लालबाग राजा पंडाल के मुख्य द्वार के पास हुई एक दुर्घटना में दो साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि 11 साल का एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना आज तड़के 3-4 बजे की है। गलत दिशा में तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पंडाल के मुख्य द्वार के सामने सड़क किनारे से जा रहे बच्चों को टक्कर मार दी। इस घटना में 2 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बच्ची की पहचान चंद्रा वजंदर के रूप में हुई है। वहीं लड़के शैलू वजंदर को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *