सोलापुर-पुणे हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, 15 घायल

By: PalPal India News
February 10, 2025

सोलापुर. महाराष्ट्र के सोलापुर-पुणे हाईवे पर कोलावडी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक, मिनी बस और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस भयावह दुर्घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की दयनीय स्थिति देखी जा सकती है।

इससे पहले भी हुआ था बड़ा हादसा
इससे पहले, 16 जनवरी को मुंबई के दहिसर टोल नाके पर भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था, जहां एक कार डंपर से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। डंपर के अगले हिस्से में भी आग फैल गई थी। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें टक्कर की भयावहता साफ देखी जा सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *