Betul News: पारिवारिक कलह के कारण 2 साल के बेटे को सड़क पर छोड़, हाथ पकड़कर डैम में कूद गए पति-पत्नी

By: PalPal India News
September 28, 2025

Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मुलताई थाना क्षेत्र के बुकाखेड़ी गांव के पास एक दंपती ने अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को सड़क किनारे छोड़कर बुकाखेड़ी डैम में छलांग लगा दी. आपसी विवाद से तंग आकर उठाए इस कदम में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई. दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

इस दौरान गांव के ही मुन्ना परिहार ने दोनों को कूदते देख लिया था.मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार को एक पति-पत्नी ने बांध में कूदकर सुसाइड कर ली। सुसाइड ने पहले इस कपल ने अपने दो साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़ दिया।

Betul News:
Betul News:
Betul News: हाथ पकड़कर डैम में कूदा

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह शुभम (28) और रोशनी (25) अपने बेटे को लेकर बुकाखेड़ी डैम पहुंचे. दोनों ने पहले बच्चे को सड़क पर छोड़ दिया. फिर हाथ पकड़कर डैम में कूद गए. दरअसल, पहले रोशनी ने छलांग लगाई. शुभम उसका हाथ पकड़े हुए था. उसे रोकने की कोशिश कर रहा था. लेकिन, उसके कूदते ही वह भी कूद गये. मुन्ना ने ये दृश्य देखकर तुरंत पुलिस को फोन किया.

Betul News: पुलिस का सामने आया बयान

मुलताई थाना प्रभारी देवकरण देहरिया ने बताया, “यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर बुकाखेड़ी बांध पर हुई। शुभम करदाते (28) व उसकी पत्नी रोशनी (25) ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था और शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों में अक्सर पारिवारिक कलह होती थी, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया होगा।”

Betul News:
Betul News:
Betul News: एक टीम ने दो घंटे बाद शवों को बाहर निकाला

अधिकारी ने बताया, “शनिवार सुबह, झगड़े के बाद रोशनी बच्चे को लेकर घर से निकल गई, जिसके बाद शुभम ने उसका पीछा किया और दोनों बुकाखेड़ी बांध पहुंच गए। इसके बाद शुभम ने अपने मामा, हतनापुर निवासी मुन्ना परिहार को फोन किया और उन्हें बच्चे को ले जाने के लिए बांध पर आने को कहा।

जैसे ही परिहार अपनी मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे तो दोनों ने एक साथ बांध में छलांग लगा दी। परिहार ने बच्चे को अपनी देखभाल में ले लिया और पुलिस को सूचित किया। ” अधिकारी ने बताया, “राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) की एक टीम ने दो घंटे बाद शवों को बाहर निकाला। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।”

Betul News: विवाह के बाद अनबन

जानकारी के अनुसार, शुभम और रोशनी ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद से दोनों में लगातार विवाद होता था. सूत्रों से पता चला कि छोटी-छोटी बातों पर झगड़े बढ़ जाते थे. आज सुबह दोनों ने आत्महत्या का फैसला लिया. रोशनी के परिजनों का कहना है कि शुभम का गुस्सैल स्वभाव विवाद का मुख्य कारण था. शुभम के परिवार ने इसे दुखद बताया.

Betul News:
Betul News:
Betul News: पुलिस कर रही जांच

मुलताई थाना प्रभारी ने कहा कि मामला आत्महत्या का लग रहा है. लेकिन जांच पूरी होने पर ही पुष्टि होगी. दंपति बुकाखेड़ी गांव के ही निवासी थे. शुभम मजदूरी करता था. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

Betul News: हालही में रेलवे स्टेशन पर एक कपल ने की थी सुसाइड

कुछ ही दिन पहले मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरतपुर रेलवे स्टेशन पर भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां भी एक कपल ने सुसाइड की थी और ट्रेन से कट गए थे। यहां से एक युवक और युवती के शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले थे। दोनों ने दो दिन पहले ही शादी की थी।

युवक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के गौनापुर निवासी 20 वर्षीय शिवकुमार परते के रूप में हुई थी और युवती की पहचान हरदा जिले की निवासी के रूप में हुई थी। 2 दिन पहले दोनों ने घर से भागकर शादी की थी और फिर गौनापुर लौट आए थे। इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोरकर रख देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *