पलपल इंडिया प्रतिनिधि। यूपी के हापुड़ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहाँ नेशनल हाईवे 9 पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर शुक्रवार दोपहर दो महिलाएं आपस में मारपीट करती हुई नजर आई, तो वही उनके बीच मौजूद एक व्यक्ति असहज स्थिति में दोनों का बीच बचाव करता नजर आ रहा है।
पत्नी ने पति की प्रेमिका को पीटा
बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट पर एक व्यक्ति एक महिला के साथ पहुंचा था। इनके पीछे-पीछे एक अन्य महिला पहुंच गई और कुछ ही देर में रेस्टोरेंट परिसर में घमासान शुरू हो गया। रेस्टोरेंट परिसर में जैसे ही ड्रामा शुरू हुआ रेस्टोरेंट के कर्मचारी बाहर आ गए , जिन्होंने हंगामा कर रहे तीनों लोगों को वहां से दूर जाने के लिए कहते हुए रोकने का प्रयास किया। लेकिन दोनों महिलाएं रुकने का नाम नहीं ले रही थी। बताया जा रहा है कि पीछे से इस व्यक्ति की पत्नी मौके पर पहुंच गई और अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद रेस्टोरेंट परिसर में ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
प्रेमिका को जड़े थप्पड़
हंगामा करने के दौरान रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने उन्हें रेस्टोरेंट परिसर से बाहर निकाल दिया और दूर जाने को बोलते हुए आपस में ना उलझने की बात कही। लेकिन अपने पति को अन्य महिला के साथ देखकर पत्नी बेहद आक्रोशित हो गई। जिसने कभी बाल पड़कर तो कभी कपड़े पकड़ कर महिला में कई चांटे जड़ दिए और मारपीट की। अपनी प्रेमिका और पत्नी के बीच फंसे इस व्यक्ति ने कई बार दोनों को अलग-अलग करने की कोशिश की लेकिन मौके पर उसकी एक न चल रही थी।