‘मेरे अंदर ईगो नहीं…’,कभी किसी को मात देने की कोशिश नहीं की, विराट ने किये चौकानें वाले खुलासे

By: PalPal India News
April 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिआईपीएल 2025 में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना जलवा दिखाते नजारा आये. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने सोमवार (7 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में 42 गेंद पर 67 रन बना तूफानी पारी खेली. . इस दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाए. कोहली ने इस दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. वह टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए. विराट ने साझा की अपनी फिलॉसफी आईये जाने?

जिसके बाद विराट ने जियो हॉटस्टार से कहा, उनका मूल सिद्धांत अहंकार पर काबू रखते हुए मैच की परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी करना है. उन्होंने कहा कि उनके अंदर कभी ईगो नहीं रहा. ”यह (बल्लेबाजी) कभी अहंकार के बारे में नहीं है. यह कभी किसी को मात देने की कोशिश नहीं है. मेरे लिए यह हमेशा खेल की स्थिति को समझने के बारे में रहा है. यह कुछ ऐसा है जिस पर मुझे हमेशा गर्व है. मैं परिस्थितियों के अनुसार खेलना चाहता हूं.”

विराट ने आगे कहा, ”अगर मैं लय में होता हूं तो मैं स्वाभाविक रूप से जिम्मेदारी उठाने की पहल करता. अगर कोई और बेहतर तरीके से खेल रहा होता है तो वह ऐसा करता है.” कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक और रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 256 मैचों में आठ शतकों के साथ 8168 रन बनाए हैं. इस 36 साल के खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने 2011 सत्र के बाद से इस प्रारूप की जरूरतों को समझ लिया.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *