‘तुम्हें पत्नी की तरह देखता हूं’, तुमसे निकाह करना चाहता हूँ, 7वीं की छात्रा को प्रिंसिपल ने थमाया लव लेटर

By: PalPal India News
September 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। यूपी के अलीगढ़ में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने शर्मनाक हरकत करते हुए पर 7वीं में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा को लव लेटर लिखकर परेशान किया और शादी का दबाव बनाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने आरोपी प्रिंसिपल शकील को सस्पेंड कर दिया है और सेवाएं पूर्ण रूप से समाप्ति की तैयारी चल रही हैं। बच्ची के साथ प्रिंसिपल छेड़खानी करता था और निकाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था।

जानिये क्या है पूरा मामला?

दरअसल घटना अलीगढ़ के जवाँ ब्लॉक में थाना गोधा इलाके के तालिवनगर स्थित सरकारी स्कूल प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल की है। यहां के प्रिंसिपल शकील अहमद पर गंभीर आरोप लगे हैं। छात्रा की मां ने बताया कि जब छात्रा अपने घर डरी सहमी पहुंची तो उसने अपनी बेटी से पूरी जानकारी जुटाई। मामले में छात्रा की मां ने बेटी संग जाकर डीएम-एसएसपी से घटना की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद आलाधिकारियों ने जांच कर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है और आरोपी प्रिंसिपल शकील अहमद को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

प्रिंसिपल देता था धमकी

पीड़ित छात्रा की मां ने मीडिया को बताया है कि स्कूल का प्रिंसिपल शकील अहमद बिटिया को परेशान करता था। ये बात काफी पूछने पर बिटिया ने बमुश्किल बताई। क्योंकि आरोपी प्रिंसिपल किसी न बताने की धमकी देता था। वहीं आगे मां ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल शकील अहमद ने एक बार बिटिया को लव लेटर लिखा था। जिसमें लिखा था कि वह उसे बहुत पसंद करता है। उसको पत्नी की तरह देखता है। उससे निकाह करना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *