पलपल इंडिया प्रतिनिधि। क्रिकेट जगत से बहुत बड़ी खबर सामने आई है जहाँ जसप्रीत बुमराह को आईसीसी के दो बड़े अवॉर्ड के लिए नोमिनेशन मिला है। जसप्रीत बुमराह के बहुत अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें नोमिनेट किया गया है। अब उन्हें दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है और साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर ऑफ ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ ईयर के लिए नोमिनेट किया गया है।
जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी का कोई जबाब नहीं है। टीम इंडिया की जीत में उनका बहुत बड़ा योगदान देखा जा सकता है। उनकी गेंदों को बल्लेबाज जल्दी से समझ नहीं पाते हैं और इसी वजह से आउट हो जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भी बुमराह टीम के लिए उपयोगी साबित हुए हैं। अब उन्हें दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है और साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर ऑफ ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ ईयर के लिए नोमिनेट किया गया है।
बुमराह ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। रिपोर्ट के मुताबिक़ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 8 मैचों में कुल 15 विकेट हासिल किए थे। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला था। बुमराह कोई भी फॉर्मेट खेल रहे हों। हर जगह उन्होंने अपनी काबिलियत सिद्ध की है।
जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शानदार खेल दिखाया है और अब उन्हें इसलिए साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उनके साथ इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और इंग्लैंड के जो रूट को भी नोमिनेशन मिला है। अवॉर्ड जीतने के लिए बुमराह की इन प्लेयर्स से टक्कर है।