अगर हो रहे गंजेपन का शिकार तो अपनाएँ ये घरेलु नुस्खा बालों के लिए अमृत से कम नहीं

By: PalPal India News
March 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अगर आपके भी बाल बहुत झड़ रहे है और आप गंजेपन का शिकार हो रहे हैं तो एक बार नारियल तेल में इन कुछ चीज़ों को मिलाकर यह मैजिकल तेल बनाएं। इससे आपके बालों का झड़ना बंद होगा और आपके सिर पर नए बाल आने लगेंगे।

इन दिनों लोगों का बाल झड़ना बेहद नार्मल हो गया है। स्ट्रेस, अधूरी नींद और हॉर्मोनल इम्बैलैंस की वजहों से भी लोगों के बालों पर बुरा असर पड़ रहा है। इन वजहों से लोगों के बाल रूखे सूखे हो गए हैं और उसके बाद झड़ने लगे हैं। अगर आप भी गंजेपन का शिकार हो रहे हैं तो प्याज, करी पत्ता का यह देसी तरीका ज़रूर आज़माए। इससे आपके बालों का कम होगा। प्याज में ऐसा कई गुण पाए जाते हैं जो आपके बालों को मजबूत बनाने में बेहद असरदार हैं। साथ ही करी पत्ते में विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन और ऐसे कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो स्कैल्प को नरिश कर बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मददगार होते हैं। चलिए, जानते हैं बालों के लिए इनका इस्तेमाल कैसे करें।

संजीवनी बूटी से कम नहीं है

प्याज, करी पत्ता के साथ बालों के लिए मेथी का दाना बालों के लिए अमृत के समान है। इसमें मौजूद प्रोटीन, लेसिथिन और निकोटिनिक एसिड बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। काले तिल की तो इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाए जाते हैं जो आपके के बालों के विकास के लिए बेहद ज़रूरी हैं। नारियल तेल में इन चीज़ों को मिलाकर आप घर पर होममेड तेल बना सकते हैं जिससे हेयर फॉल कंट्रोल होगा। दरअसल, नारियल तेल स्किन और बालों के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है।

ऐसे घर पर बनाएं यह तेल:

एक बाउल में 1 कप नारियल तेल लें। अब गैस ऑन कर इसे लो फ्लेम पर रखें। अब इसमें प्याज को काट कर मिला दें। अब प्याज को हल्का सुनहरा होने तक इसमें भूनें। अब इसमें करी पत्ता डालें। उसके बाद 1 TBSP काला तिल और 1 TBSP मेथी के बीज एक साथ मिक्स करें। अब इस सभी सामग्रियों को गैस पर 5 मिनट तक लो फ्लेम पर भूनें। अब गैस बंद कर दें जब तेल ठंड हो जाए तब एक कंटेनर में इस तेल को छान लें। अब इस तेल को हफ्ते में तीन बार अपने बालों की जड़ों में लगाएं। ऐसा करने से आपके बालों की ग्रोथ धीरे धीरे बढ़ने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *