पलपल इंडिया प्रतिनिधि। चुकंदर का जूस पीने के बहुत सारे फायदे तो आपने सुने होंगे लेकिन इसके कुछ ऐसे नुकसान भी है जो शायद आप नहीं जानते आज हम आपको इसके नुक्सान बताने जा रहे है जिन्हें जानकर आप भी हैरान होंगे। कुछ हेल्थ कंडीशन्स में चुकंदर का जूस पीना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। कब इसे पीने से परहेज करना चाहिए और क्यों?
चुकंदर का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स, नाइट्रेट्स और विटामिन्स से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह स्टैमिना बढ़ाता है, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, त्वचा को निखारता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
लेकिन चुकंदर के जूस का ज्यादा सेवन कुछ हेल्थ कंडीशन्स में इसका सेहत पर उल्टा असर पड़ सकता है। यह इसलिए क्योंकि पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसलिए, कुछ सिचुएशन्स में चुकंदर के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए।
चुकंदर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यही वजह है कि ज्यादा मात्रा में चुकंदर खाने या इसका का जूस पीने से पेट फूलना, गैस, कब्ज या दस्त जैसी समस्या हो सकती हैं।
चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार होते हैं। हालांकि, इसे ज्यादा पीने से ब्लड प्रेशर बेहद कम हो सकता है, खासकर उन लोगों में जिनका ब्लड प्रेशर पहले से ही कम होता है। इससे चक्कर आना, कमजोरी और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कुछ लोगों को चुकंदर से एलर्जी हो सकती है। एलर्जी के लक्षणों में त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, सांस लेने में तकलीफ और सूजन शामिल हो सकते हैं।
चुकंदर में मौजूद कुछ तत्व आयरन और कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन को प्रभावित कर सकते हैं। ज्यादा सेवन से इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।