अगर चढ़ जाए ज्यादा शराब, तो इन 5 तरीकों से उतारें नशा

By: PalPal India News
March 14, 2025

शराब के अधिक सेवन से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे लिवर, किडनी और हृदय पर असर पड़ सकता है। शराब डाययूरेटिक होती है, यानी यह शरीर में पानी की खपत को बढ़ाकर डिहाइड्रेशन का कारण बनती है। खासतौर पर होली जैसे त्योहारों में यदि आपने शराब पी ही ली है और नशा ज्यादा चढ़ गया है, तो इसे जल्दी उतारने के कुछ असरदार तरीके अपनाए जा सकते हैं।

तेजी से शराब का नशा उतारने के 5 असरदार तरीके
1. मिक्स फ्रूट खाएं
शराब के नशे को नियंत्रित करने के लिए खीरा, तरबूज और संतरा जैसे पानी से भरपूर फल खाएं। मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक, शराब के असर से ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है, जिससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। संतरे का जूस या अन्य मीठे फलों का सेवन करने से शुगर बैलेंस बनी रहती है और नशा जल्दी उतरता है।

2. खूब पानी पिएं
शराब के साथ-साथ पानी भी पीते रहें। यदि शराब पीते समय पानी नहीं पिया, तो पीने के बाद ज्यादा मात्रा में पानी लें। यह अल्कोहल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन कम करता है।

3. अदरक और नींबू का सेवन करें
शराब पीने के बाद एसिडिटी और जीईआरडी (गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज) की समस्या बढ़ सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अदरक, अचार या नींबू के सेवन से पेट की हलचल को शांत किया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, अचार और नींबू नशा उतारने में सहायक होते हैं। हालांकि, इसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन पारंपरिक रूप से यह तरीका कारगर माना जाता है।

4. एंटासिड टैबलेट लें
शराब का अधिक सेवन पेट में जलन और उल्टी की समस्या पैदा कर सकता है। ऐसे में एंटासिड टैबलेट लेने से पेट की जलन और एसिडिटी कम हो सकती है। इससे उल्टी की संभावना भी कम हो जाती है और पेट को राहत मिलती है।

5. दर्द निवारक दवा लें
हार्वर्ड मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, शराब के हैंगओवर से राहत पाने के लिए पेन रिलीफ मेडिसिन कारगर हो सकती हैं। एस्पिरिन या आइबुप्रोफेन नशे के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकती हैं, लेकिन ध्यान रहे कि टाइलेनॉल (Tylenol) न लें, क्योंकि यह लिवर पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

अगर शराब ज्यादा चढ़ जाए, तो पानी से भरपूर फलों का सेवन करें, ज्यादा पानी पिएं, अदरक और नींबू आजमाएं, एंटासिड लें और जरूरत पड़ने पर पेन रिलीवर टैबलेट लें। यह नशे को जल्दी उतारने में मदद कर सकते हैं और शरीर को राहत दे सकते हैं।

One response to “अगर चढ़ जाए ज्यादा शराब, तो इन 5 तरीकों से उतारें नशा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *