‘जल्द लंदन से लौट आऊंगी…’, परिवार से वादा करके निकली थी साइनीता अब कभी नहीं लोटेगी वापिस

By: PalPal India News
June 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिअहमदाबाद प्लेन क्रैश में मुंबई के जुहू, कोलीवाड़ा की रहने वाली साइनीता की भी मौत हो गई है। साइनीता 2 साल से एयर इंडिया में कार्य कर रही थी। वह परिवार को जल्द ही लंदन से लौटने का कह कर निकली थी।

अहमदाबाद से लंदन के लिए जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद एयरपोर्ट से थोड़ी दूरी पर क्रैश हो गया। इस हादसे के दौरान प्लेन में मौजूद 242 यात्रियों और क्रू मेंबर्स में से 241 लोगों की मौत हो गई। एयर इंडिया के इस विमान में मुंबई के जुहू, कोलीवाड़ा की साइनीता भी क्रू मेंबर के तौर पर सवार थी। हादसे में साइनीता की भी मौत हो गई है। आइए जानते हैं साइनीता के बारे में कुछ खास बातें।

परिवार में अकेले कमाने वाली थी साइनीता

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाली साइनीता के पास 10 साल एविएशन का अनुभव था। वो 2 साल से एयर इंडिया में कार्य कर रही थी। बचपन से ही उसे एविएशन में जाना था, वो आसमान में उड़ना चाहती थी। परिवार में साइनीता ही अकेले कमाने वाली थी। उसके पिता और मां के अलावा सिर्फ एक बहन है जिनकी शादी हो गई है।

कहा था- ‘जल्द लंदन से लौट आऊंगी’

साइनीता बहुत मिलनसार लड़की थी। उसके जाने के गम में सिर्फ परिवार को नहीं बल्कि पूरा जुहू, कोलीवाड़ा ही सदमे में है। साइनीता 3 दिन पहले बोलकर गई थी कि जल्द लंदन से लौट आऊंगी पर वो नहीं लौटी। परिवार वालों को उसके हादसे की जानकारी कल शाम को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *