पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लैंड जिहाद की खबर सामने आयी है। जहाँ भोपाल की एक कॉलोनी में कब्र नुमा दो मजारें स्थित हैं। ये दावा हिंदू संगठन ने किया है। सरकारी मकान के अंदर दो मजारों को बनाया गया है। सरकारी सिस्टम पूरी तरह से सोता रहा है।
आपको बता दे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीवीआईपी इलाके की 1250 क्वार्टर कहे जाने वाले इलाके में लगभग 90% सरकारी मकान बने हैं। इनमें क्लास वन से लेकर बाबू स्तर के तमाम सरकारी अधिकारी रहते हैं। लोगों का कहना है कि मजार यहां सालों से बनी हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि कई सालों से यहां मजार हैं। एक महिला ने बताया कि पहले ये घर मुस्लिम कर्मचारी को एलॉट था।
राजधानी भोपाल में सरकारी घर के बाहर मजार मिलने पर इंडिया टीवी से सरकार के मंत्री कैलाश सारंगी ने बात की है। मंत्री ने कहा कि हमने पहले भी लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की है। लैंड जिहाद किसी भी स्तर पर किसी के भी द्वारा सहन नहीं किया जाएगा। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि यदि मकान के अंदर मजार मिल रहे हैं। इसका मतलब है मजार बाद में बनी है। वह आपत्तिजनक है। हम यह मानते हैं कि ऐसे इलाके में दफन करके मजार तो बनाई नहीं जा सकती। 50, 55 या 100 साल में तो ऐसा नहीं हुआ है। अगर यह लैंड जिहाद का मामला है तो बहुत गंभीर है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। मंत्री सारंगी ने कहा कि हमने पहले भी लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की है। लैंड जिहाद किसी भी स्तर पर किसी के भी द्वारा सहन नहीं किया जाएगा।