पलपल इंडिया प्रतिनिधि। इंदौर में एक शराबी पोते ने स्वयं की दादी का गला घोटकर घर में ही पलंग पेटी में बंद कर उसे पर कपड़े रख मौके वारदात से फरार हो गया. शाम को जब बुजुर्ग महिला की बेटी घर लौटी तो पूरे मामले का हुआ खुलासा पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह के मुताबिक 65 वर्षीय शांति धनयज नामक बुजुर्ग महिला की गला घोट कर हत्या करने का मामला सामने आया है.
बताया जा रहा की दोपहर में घर पर शराबी पोता विकास शराब के नशे में घर पर पहुंचा था कि तभी उसने उसकी दादी से रुपए की डिमांड कर दी रुपए नहीं देने पर दादी के साथ जमकर मारपीट की और फिर उसके बाद में गला दबाकर बुजुर्ग महिला को घर में ही पलंग पेटी में शोहरत ऊपर से कपड़े ढक दिए और मौके से फरार हो गया. शाम को जब उसकी बुआ पहुंची तो उन्होंने घर में बुजुर्ग महिला को तलाश हो नहीं दिखाई तो बच्चों से बातचीत की बच्चों ने पूरी घटना हुआ को बताई तो पूरा मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने प्राथमिक रूप से हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.