जबलपुर में फिल्म भूतनाथ के डायरेक्टर विवेक शर्मा उर्फ बॉबी पर पड़ोसी की कार में स्क्रैच मारने का आरोप

By: PalPal India News
May 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जबलपुर में फिल्म भूतनाथ के डायरेक्टर विवेक शर्मा उर्फ बॉबी पर पड़ोसी की कार में स्क्रैच मारने का आरोप लगा है। पड़ोसी बंटी गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है। जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र निवासी फिल्म भूतनाथ के डायरेक्टर विवेक शर्मा उर्फ बॉबी बॉबी पर पड़ोसी की कार को खरोचकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत उनके पड़ोस में रहने वाले बंटी गुप्ता ने पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जबलपुर में फिल्म भूतनाथ के डायरेक्टर विवेक शर्मा उर्फ बॉबी के खिलाफ पड़ोसी ने शिकायत दर्ज कराई है। उन पर सड़क पर खड़ी कार में स्क्रेच मारने के आरोप हैं। पड़ोसी ने एक सीसीटीवी भी पुलिस को सौंपा है, जिसमें दावा कर रहे हैं उनकी कार में स्क्रेच मारने वाला शख्स विवेक शर्मा ही है।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिए

गोरखपुर निवासी बंटी गुप्ता ने बुधवार की रात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को शिकायत के साथ घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं। उन्होंने दावा किया है की वीडियो फुटेज में दिख रहा व्यक्ति विवेक शर्मा है। वे मंगलवार देर रात अपनी कार से जबलपुर पहुंचे थे। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी कार को देखकर वे इतने गुस्सा हो गए। नाराज होकर कार के आगे और पीछे के कांच को किसी नुकीली वस्तु से खरोच दिया।

अराजक तरीके से खड़ी कर देते हैं कार

पड़ोसी बंटी गुप्ता का आरोप है कि विवेक शर्मा अक्सर मुंबई में रहते हैं, जब भी जबलपुर आते हैं तो अराजक तरीके से कर खड़ी कर देते हैं। विरोध करने पर अपना प्रभाव बताते है। विवेक शर्मा महेश भट्ट के साथ सहायक निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं हम हैं राही प्यार के डुप्लीकेट, भूतनाथ जैसी फिल्मों के लिए उन्होंने काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *