खंडवा. खंडवा में एक ढाबे पर श्रद्धालुओं को सेव टमाटर की जगह मटन परोस दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया है। हिंदू जागरण मंच के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि वेज वाले बर्तन में ही नॉनवेज बनाया जा रहा है।श्रद्धालुओं की भावनाओं से खिलवाड़ का एक बड़ा मामला सामने आया है। पंधाना क्षेत्र से दादाजी धूनीवाले के निशान लेकर खंडवा आ रहे श्रद्धालुओं को एक ढाबे में सेव टमाटर में मटन परोस दिया गया। घटना के बाद हिंदू जागरण मंच ने जमकर इस मामले में बवाल किया।
गुरु पूर्णिमा त्योहार पर की अति प्राचीन दादाजी धूनी वाले मंदिर में देश के अलग-अलग हिस्से से निशान लेकर श्रद्धालुओं के खंडवा पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर लोगों में भक्ति और आस्था चरम पर देखी जा रही है। पंधाना क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक दल दादाजी धूनी वाले की निशान यात्रा लेकर रविवार दोपहर को खंडवा आ रहा था। खंडवा की दूरी करीब 30 किलोमीटर थी। रास्ते में भूख लगने पर श्रद्धालुओं ने राजवीर ढाबा देखकर ढाबे में सेव टमाटर के ऑर्डर दे दिए। लेकिन जैसे ही सेव टमाटर टेबल पर भरोसा गया और श्रद्धालुओं ने खाना शुरू किया तब इसमें हड्डी के टुकड़े और चर्बी निकलना शुरू हो गया।