मध्य प्रदेश के दमोह जिले में नगर पालिका के मुख्य नगर अधिकारी के चेहरे पर कालिख पोती, विडियो वायरल

By: PalPal India News
March 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्यप्रदेश के दमोह में दो युवकों ने एक अफसर का मुंह काला कर दिया। जिसका विडियो वायरल हो रहा है बता दे दमोह नगरपालिका के सीएमओ प्रदीप शर्मा के ऊपर युवकों ने कालिख पोत दी। सीएमओ पर घंटाघर पर लगे भगवा झंडा को उतरवाने का आरोप है जिसपर शहरभर में बवाल मच गया। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठन और भाजपाई घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

नगरपालिका के सीएमओ प्रदीप शर्मा पर शनिवार सुबह हिन्दू संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कालिख डाल दी। उनके घर पहुंचकर यह कृत्य किया। सीएमओ पर घंटाघर पर लगे भगवा झंडा को उतरवाने का आरोप लगाया जा रहा है। इसके विरोध में हिंदू संगठन और भाजपाई सुबह से घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच 2-3 कार्यकर्ताओं ने सीएमओ के घर पहुंचकर उनके चेहरे पर कालिख पोत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *