पलपल इंडिया प्रतिनिधि। नागपुर में एक ओर जहाँ दंगाइयों द्वारा की गई हिंसा का मामला सामने आया था वही एक हैरान कर देने वाल मामला सामने आया है जिसमें महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने अंधेरे का फायदा उठाकर ये अश्लील हरकत की। सोमवार रात को नागपुर के चिटनिस पार्क से सीए रोड पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया है। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा इसकी शिकायत की गई है।
दरअसल एक महिला पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर थी। ऐसे में अंधेरे का फायदा उठाकर भीड़ ने महिला पुलिस कर्मचारी से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इस दौरान कुछ बदमाशों ने पीड़ित महिला पुलिस कर्मचारी की वर्दी खींचने की कोशिश की और उसके शरीर को भी छूने की कोशिश की। महिला पुलिस कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न की इस हरकत की विधिवत शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की है और उसके बाद नागपुर के गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में ऐसी शर्मनाक हरकत करने वाली भीड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।