तंत्र विद्या के नाम पर काला जादू से छुटकारा दिलाने के नाम पर ठग ने महिला से लूटे 3.5 लाख रुपये, साइबर फ्रॉड की बड़ी घटना

By: PalPal India News
March 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमुंबई के सांताक्रूज इलाके में साइबर फ्रॉड की एक ऐसी घटना देखने को मिली है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जायेंगे। दरअसल यहां तंत्र विद्या के नाम पर और काला जादू से छुटकारा दिलाने के नाम पर ठग ने महिला से 3.5 लाख रुपये लूट लिए।

दरअसल यहां एक महिला से एक अज्ञात साइबर ठग ने 3.5 लाख रुपये ठग लिए। जालसाझ ने कथित तौर पर युवती को यकीन दिलाया कि उसका प्रेमी काले जादू के प्रभाव में है और उसने आश्वासन दिया कि पूजा विधि के माध्यम से काले जादू को हटाया जा सकता है। घोटालेबाज के दावों पर विश्वास करके युवती ने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर दिए और फ्रॉड का शिकार हो गई। वकोला पुलिस ने साइबर फ्रॉड और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

तांत्रिक बनकर लूट लिए 3.5 लाख

जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ सांताक्रूज में रहती है। पिछले साल अक्तूबर में वह उत्तर प्रदेश के मूल निवासी ऋषिकेश नामक एक लड़के से मिली, जो फिलहाल ठाणे में रह रहा है। उनकी दोल्ती जल्द ही एक रिश्ते में बदल गई। लेकिन लड़की को संदेह होने लगा कि ऋषिकेश का एक अन्य महिला के साथ भी रिलेशन है। ऋषिकेश महिल के फोन का जवाब नहीं देता था और उसके फोन पर रिस्पॉन्स नहीं करता था। इस दौरान महिला को सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन विज्ञापन मिला, जिसमें रिश्तों की समस्याओं से जूझ रहे लोगों की मदद करने का दावा किया गया था। उत्सुकतावश उसने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क किया। खुद को तांत्रिक बताकर धोखेबाज ने उसकी चिंताओं को सुना और महिला को विश्वास दिलाया कि ऋषिकेश पर एक अन्य महिला ने काला जादू किया है, जिसकी वजह से उनके रिश्तों में समस्याएं आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *