बढ़ती गर्मी की तपन को देखते हुए इस राज्य में बदल दी गई स्कूलों की टाइमिंग, जाने क्या है नया शेड्यूल

By: PalPal India News
March 20, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मार्च माह के लगते ही कई राज्यों में गर्मी का मार देखने को मिल रही है, गर्मी की तपन से अपने घरों में दोपहर के समय छिपने को मजबूर है। खासकर पूर्वी राज्य जैसे उड़ीसा। यहां इन दिनों खासा गर्मी पड़ रही है, लोग गर्मी के कारण घरों में रहने को मजबूर हैं। राज्य में अभी से ही करीबन 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हो रहा है और ह्यूमिडिटी 43 फीसदी महसूस की जा रही है। ऐसे में बच्चों को इस तपन से बचाने के लिए सरकार ने फैसला किया है कि स्कूलों के समय में बदलाव हो।

सरकारी व प्राइवेट सभी स्कूल के बदले टाइम

ओडिशा सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि अभी स्कूल परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेंगी। ऐसे में नए एकेडमिक सेशन की क्लास 2 अप्रैल से चलेंगी और कक्षाएं सुबह के समय से शुरू होंगी। बौध,संबलपुर,झारसुगुड़ा,बरगढ़,बोलनगीर और सुंदरगढ़ जैसे जिलों में लू चल रहे हैं, जबकि तटीय क्षेत्रों में उमस देखी जा रही है। गर्मियों के दौरान आगंनवाड़ी केंद्र भी सुबह 7 से 9 बजे तक संचालित होंगे। पुजारी ने बताया कि राज्य के कई इलाकों में तापमान सामान्य से एक माह पहले ही बढ़ने शुरू हो गए।

लू से बचने के लिए उठाए जाएंगे कदम

जानकारी मुताबिक़ पिछले 10 सालों में सनस्ट्रोक के कारण 330 से ज्यादो लोगों की मौत हो चुकी है हमने अधिकारियों से सनस्ट्रोक से होने वाली मौतों की रोकथाम हेतु कदम उठाने को कहा है।” आगे मंत्री ने कहा, “मौजूदा स्थिति को देखते हुए, सरकार ने विभिन्न विभागों और जिला कलेक्टरों को लू से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर को सरकार के मंजूरी का इंतजार किए बिना स्थानीय जरूरतों के आधार पर जरूरी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *