IND vs WI: टीम इंडिया ने दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक पांच विकेट खोकर 448 रन बना लिए हैं। इसी के साथ उसने वेस्टइंडीज पर 286 रनों की बढ़त ले ली है। वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में 162 रन ही बना सकी थी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन के खेल में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली।
रवींद्र जडेजा का अभी तक साल 2025 में गेंद के साथ बल्ले से भी काफी बेहतरीन फॉर्म देखने को मिला है, जिसमें ये उनका इस साल दूसरा शतक है। जडेजा ने अपने इस शतक के साथ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

टीम इंडिया के लिए पिछले कुछ सालों में घर और बाहर दोनों जगह पर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऑलराउंडर की भूमिका को काफी बखूबी अदा किया है, जिसमें ये उनके टेस्ट करियर का छठा शतक है। इसी के साथ रवींद्र जडेजा ने एमएस धोनी के टेस्ट शतकों की भी बराबरी कर ली है, जो 6 शतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए थे।
रवींद्र जडेजा साल 2025 में अब तक 7 बार फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने में कामयाब हुए हैं, जब वह नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने उतरे हैं। इसी के साथ जडेजा ने वीवीएस लक्ष्मण के रिकॉर्ड की भी बराबरी की है, जिसमें उन्होंने साल 2002 में टेस्ट की 23 पारियां में बल्लेबाजी करते हुए 7 बार ये कारनामा किया था।
रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए 1000 रन पूरे करने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रवींद्र जडेजा ने अब तक इस पोजीशन पर 26 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें वह 56.72 के औसत से 1020 से ज्यादा रन बना चुके हैं। जडेजा से पहले टीम इंडिया के लिए इस नंबर पर हजार या उससे ज्यादा रन वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली, युवराज सिंह, रवि शास्त्री, एमएस धोनी और रोहित शर्मा बना चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट इतिहास में ये कुल चौथा मौका है जब एक कैलेंडर ईयर में तीन बार भारतीय बल्लेबाजों ने एक टेस्ट की एक पारी में तीन या उससे ज्यादा सैकड़े जमाए हैं। सबसे पहले ऐसा साल 1979 में हुआ था। उसके बाद 1986 में और फिर 2007 में। 2007 के बाद अब यानी 18 साल बाद ये हुआ है।
भारत की तरफ से केएल राहुल, ध्रुव जुरैल और रवींद्र जडेजा ने शतक जमाए। जडेजा 104 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं केएल राहुल ने 100 और जुरैल ने 125 रनों की पारी खेली। राहुल ने 197 गेंदों का सामना कर 100 रन बनाए। जुरैल ने 210 गेंदों का सामना कर 15 चौके और तीन छक्कों की मदद से दमदार पारी खेली। वहीं जडेजा ने अभी तक 176 गेंदों का सामना कर लिया है और तीन छक्के जमाए हैं।
इन तीनों के अलावा टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 100 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके मारे। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज सिर्फ साई सुदर्शन को ही दहाई के अंक में पहुंचने से रोक पाए। वह सात रन ही बना सके। यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 36 रन निकले। राहुल, जुरैल, गिल और जडेजा ने बिना किसी परेशानी के वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को खेला और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
Sau khi thử pikashow apk — download , mình cảm thấy tốc độ tải game rất nhanh. TONY10-19