India vs England, 3rd Test: पहले दिन इंग्लैंड ने बनाए 251 रन, जो रूट शतक के करीब

By: PalPal India News
July 11, 2025

नई दिल्ली. लॉर्ड्स (लंदन) में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से शुरू हो चुका है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट 99 रन और कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर नाबाद हैं।

इंग्लैंड की खराब शुरुआत, लेकिन मिडिल ऑर्डर ने संभाली पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम ने सिर्फ 44 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवा दिया। इसके बाद जो रूट और ओली पोप ने पारी को संभालते हुए टीम को स्थिरता दी और स्कोर को 153 रन तक पहुंचाया। ओली पोप ने अहम योगदान दिया, लेकिन वह बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। भारतीय गेंदबाजों ने संयम से गेंदबाज़ी की। नितीश कुमार रेड्डी ने भारत को पहली सफलता दिलाई और अब तक सबसे अधिक दो विकेट झटके हैं। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली। इससे पहले भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 337 रनों से हराकर शानदार वापसी की थी, जिससे सीरीज़ में स्कोर 1-1 की बराबरी पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *