“महाराणा प्रताप का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”- अज्ञात युवकों ने अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोतते हुए कहाँ

By: PalPal India News
March 20, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिल्ली में कुछ अज्ञात युवकों ने महाराणा प्रताप की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोत दी है। बता दे दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति क्षतिग्रस्त की गई है। साइनबोर्ड पर कालिख पोतने वाले युवकों ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। इतना ही नहीं युवको  ने दिल्ली पुलिस पर इस मामले को दबाने का आरोप लगाया है।

क्या है युवकों का आरोप?

अज्ञात युवकों ने अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोतते हुए कहा- “महाराणा प्रताप का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। युवकों ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की ISBT बस अड्डे पर महाराणा प्रताप की अष्टधातू की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की गई है जबकि दिल्ली पुलिस बता रही है कि ये मूर्ति बंदरों के द्वारा तोड़ी गई है। हमें मूर्ख न बनाए। महाराणा प्रताप की अष्टधातू की मूर्ति सम्मान के साथ वापस उसी जगह पर लगाए। वरना ये चेतावनी है साफ तौर पर कि एक भी आक्रांताओं का नाम नहीं छोड़ेंगे, इसे मिटा देंगे।”

एक युवक विजय ने कहा- “हम लगातार अकबर, बाबर और हुमायूं जैसे आक्रांताओं के साइनबोर्ड हटा रहे हैं, और कोशिश कर रहे हैं कि सरकार अपनी आंखें खोले और कोई फैसला ले। सवाल यह है कि हम ही ऐसा क्यों कर रहे हैं, समाज के बाकी लोग कहां हैं?”

सरकार घटना को दबाने की कोशिश कर रही- युवक का आरोप

एक युवक अमित राठौर ने कहा- “महाराणा प्रताप का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। पुलिस प्रशासन और दिल्ली सरकार ISBT कश्मीरी गेट पर हुई घटना को दबाने की कोशिश कर रही है। जो भी दोषी हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *