पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी उमेश यादव ने आज बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। माना जा रहा है कि लंबे से समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे उमेश अपनी वापसी की मन्नत लेकर श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे हैं।
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए कई बड़ी हस्तियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी उमेश यादव आज उज्जैन पहुंचे और सीधे महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया । इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि मुझे बाबा महाकाल के दर्शन करने से बहुत सुकून मिलता है। बता दें मौजूदा समय में भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी खेल रही है। वहीं, उमेश यादव ने अपना आखिरी टेस्ट 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था। उसके बाद से वह मौके का इंतजार कर रहे हैं।
उमेश यादव ने 2010 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और तीनों फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 141 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 31.62 के औसत से 288 विकेट अपने नाम किए हैं। 88 रन देकर 6 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उमेश ने करियर में तीन बार पारी में पांच विकेट और एक बार मैच में दस विकेट हासिल किए हैं।