भारतीय क्रिकेटर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

By: PalPal India News
May 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारतीय क्रिकेटर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें एक ईमेल किया गया है, जिसमें ये बात कही गई है। इस खबर से अचानक सनसनी फैल गई है। शमी इस वक्त आईपीएल में सनराइजर्स की टीम का हिस्सा हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। शमी फिलहाल हैदराबाद में हैं।

ईमेल से दी गई है शमी को धमकी

मोहम्मद शमी अभी आईपीएल 2025 खेल रहे हैं। वे पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइसर्ज हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। आज भी शमी अपनी टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, इससे पहले ही उन्हें धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। पता चला है कि रविवार शाम को उन्हें ईमेल किया गया है। मोहम्मद शमी यूपी के अमरोहा के रहने वाले हैं। शमी के भाई हसीब अहमद ने थाने में जाकर मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। शमी भले ही अमरोहा के हों, लेकिन वे घरेलू क्रिकेट बंगाल के लिए खेलते हैं, यानी उनका एक घर कोलकाता भी है। फिलहाल पुलिस को मामले की शिकायत मिल गई है और उसने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी देने वाला शख्स कौन है और उसने इस तरह की हरकत क्यों की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *