इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का हुआ एक्सीडेंट, गंभीर हालत में पवनदीप अस्पताल में भर्ती

By: PalPal India News
May 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिइंडियन आइडल 12 में अपनी सुरीली आवाज से सबको अपना दीवाने वाले पवनदीप राजन का आज अहमदाबाद के पास एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में पवनदीप को कई चोटें आई हैं। अभी सिंगर अस्पताल में भर्ती हैं।

सिंगर सोमवार को अहमदाबाद के पास 3:40 बजे एक बड़ी कार दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में पवनदीप को कई उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इस सड़क हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पवनदीप गंभीर हालत में दिखाई दे रहे हैं वहीं डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। पवनदीप के पैर और हाथ में चोटें आई हैं। पवनदीप के एक्सीडेंट की खबर सामने आते ही उनके फैंस हैरान हो गए हैं। सिंगर की ये हालत देखकर उनके फैन काफी दुखी हैं और इस युवा प्रतिभाशाली व्यक्ति के लिए जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

हादसे में कार के उड़ गए परखच्चे

इस हादसे में पवनदीप की कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पवनदीप के साथ ही चालक को भी हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पवनदीप और चालक को तत्काल नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *