जल्द लॉन्च होगा भारत का सबसे बड़ा क्वांटम कम्प्यूटर, DoT ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से दी जानकारी

By: PalPal India News
May 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिभारत जल्द अपना सबसे बड़ा क्वांटम कम्प्यूटर सेटअप करने वाला है और बड़े क्वांटम कम्प्यूटर को लॉन्च करने की तैयारी में लगे है। भारत के सबसे बड़े क्वांटम कम्प्यूटर की लॉन्चिंग को लेकर दूरसंचार विभाग यानी DoT ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी दी है। इसे नेशनल क्वांटम मिशन के तहत आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में सेटअप किया जाएगा। इसे IBM और TCS मिलकर तैयार कर रहे हैं। नेशनल क्वांटम मिशन के तहत इस क्वांटम कम्प्यूटर को लॉन्च किया जाएगा। यह कम्प्यूटरर जटिल नेशनल और इंटरनेशनल चैलेंज को सॉल्व करने में सक्षम होगा। इस क्वांटम कम्प्यूटर की खास बात यह है कि इसमें 156 क्यूबिट IBM Heron प्रोसेसर लगा होगा, जो तेजी से करोड़ों टास्क को परफॉर्म करने की क्षमता रखता है।

DoT India ने अपने पोस्ट में तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि भारत का सबसे बड़ा क्वांटम कम्प्यूटर जल्द आ रहा है। इसे कहां सेटअप किया जाएगा, इसके लिए DoT ने यूजर्स से अनुमान लगाने के लिए कहा है। आपको बता दें नेशनल क्वांटम मिशन के तहत इस क्वांटम कम्प्यूटर को आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में बने क्वांटम वैली टेक पार्क में सेटअप किया जाएगा।

पिछले दिनों IBM और TCS ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। इस क्वांटम कंप्यूटर का हार्डवेयर IBM द्वारा तैयार किया जाएगा। वहीं, इसके सॉफ्टवेयर को डिजाइन करने की जिम्मेदारी TCS को मिली है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज कंपनी इस क्वांटम कम्प्यूटर के एल्गोरिदम और ऐप्लिकेशन डेवलप करेगी, जो भारतीय इंडस्ट्री और एकेडमिया के सबसे बड़े चैलेंज को सॉल्व करने में अहम योगदान देगा। IBM के इस क्वांटम कम्प्यूटर की क्षमताओं की बात करें तो यह Qiskit सॉफ्टवेयर और अन्य रिसोर्ट से लैस होगा। इसका क्वांटम इकोसिस्टम इंडस्ट्री में हाई एंड जॉब्स और ग्लोबल इन्वेस्टमेंट को आकर्षित करने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *