पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने एक आतंकी को मार गिराया

By: PalPal India News
February 26, 2025

पठानकोट। बुधवार सुबह सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पठानकोट के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आंतकी जो भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था उसे मार गिराया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पठानकोट सीमा क्षेत्र के बीओपी ताशपतन में इंटरनेशनल बॉर्डर पर संदिग्ध गतिविधि देखी गई।

BSF जवानों ने घुसपैठिए को सीमा पार करते हुए देखा और तुरंत सतर्क हो गए। उन्होंने उसे चुनौती दी, लेकिन घुसपैठिया आगे बढ़ता रहा। स्थिति को भांपते हुए BSF जवानों ने उसे मार गिराया।

BSF के बयान के अनुसार, घुसपैठिए की पहचान और मकसद की जांच की जा रही है। इस घुसपैठ के विरोध में पाक रेंजर्स के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा। BSF की सतर्कता से एक बड़ी सुरक्षा चुनौती टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *