आगरा. कभी कभी तकनीकी खराबी के कारण लोगों के काम रुक जाते है. लेकिन कई बार ये तकनीकी खराबी का लोग फायदा उठा लेते है. ऐसी ही एक घटना आगरा से सामने आई है. जहांपर एटीएम में तकनीकी खराबी के कारण उसमें से 500 रूपए की जगह 1100 रूपए निकलने लगे. इस तकनीकी खराबी का लोगों ने जमकर फायदा उठाया और देखते ही देखते ये खबर आग की तरह परिसर में फैली और लोगों की एटीएम के बाहर भीड़ लग गई. ये घटना आगरा के मलपुरा क्षेत्र के नगला बुद्धा इलाके से सामने आई है. बताया जा रहा है कि मशीन की इस खराबी के बाद लोगों ने 500 रूपए की जगह 1100 रूपए निकाले.
जानकारी के मुताबिक़ वन इंडिया बैंक के एटीएम से पहली बार जब किसी व्यक्ति ने 500 रूपए निकालने का विकल्प चुना, तो मशीन से 1100 रूपए निकले. उसे पहले तो भ्रम हुआ, लेकिन जब फिर से निकासी की गई और परिणाम दोहराया गया, तो उसने अपने जान-पहचान वालों को इसकी जानकारी दे दी. फिर क्या था, भीड़ उमड़ पड़ी.